अपने browser/device की Hindi voice में खबर सुनें।
प्रेरणादायक लेख: जीवन की राह कभी भी सीधी और समतल नहीं होती। हर मोड़ पर चुनौतियां, बाधाएं और कभी-कभी हार का सामना करना पड़ता है। लेकिन जो लोग असफलता को सीखने की सीढ़ी बना लेते हैं, वे ही इतिहास रचते हैं।
महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने हजारों बार असफल होने के बाद बल्ब का आविष्कार किया था। उनका मानना था कि वे असफल नहीं हुए, बल्कि उन्होंने उन रास्तों को खोजा जो काम नहीं करते। सकारात्मक दृष्टिकोण और अटूट आत्मविश्वास ही किसी भी लक्ष्य को पाने का मूल मंत्र है।