0
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न राज्यों को आपस में जोड़ने के लिए एक साथ 20 नई वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें आधुनिक यात्री सुविधाओं, कवच सुरक्षा प्रणाली और स्वचालित दरवाजों से लैस हैं।
रेल मंत्रालय के अनुसार, नई ट्रेनों से यात्रा का समय 20% से 30% तक कम हो जाएगा। खास तौर पर उत्तर भारत से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के बीच यात्रा सुगम और समय की पाबंदी के साथ पूरी होगी।
यात्रियों ने नए आरामदायक कोचों, विश्वस्तरीय खानपान व्यवस्था और ऑन-बोर्ड वाई-फाई जैसी सुविधाओं की सराहना की है।